Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

साक्षी महाराज ने दाखिल किया दूसरा नामाकंन पर्चा

साक्षी महाराज ने दाखिल किया दूसरा नामाकंन पर्चा
X

उन्नाव जिले में सांसद साक्षी महाराज ने गुरुवार को भारी लावलश्कर और जुलूस के साथ अपना दूसरा नामाकंन पर्चा दाखिल किया। उनके नामाकंन जुलूस में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर सवार होकर रोड शो कर रहे प्रत्याशी और नेताओं पर पुष्प वर्षा की।

एक क्रेन में बड़ी पचास मीटर की माला लटका कर स्वागत किया किया। भारी भीड़ नामाकंन स्थल की बैरीकेडिंग तोड़ते हुए कलक्ट्रेट गेट तक पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से 2024 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल गरीबों और देश के विकास का काम किया।

वर्तमान कांग्रेस के नेता के परिवार के लोग कहते थे गरीबी हटाओ। लेकिन आज भाजपा सरकार में सच में गरीबी हटी है। कहा कि सभी जिलों में 24 घंटे बिजली मिल रही है। पहले बीमारी होने पर बीमार के साथ-साथ पूरा परिवार बिखर जाता था। इलाज में घर और खेत तक बिक जाते थे, लेकिन अब 70 वर्ष के जितने भी बुजुर्ग उनका पांच लाख तक मुफ्त इलाज पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल है।

डीसीएम में सवार होकर रोड शो करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे

विपक्ष को घेरते हुए कहा कि जब सपा, सत्ता में रही। गुंडे दबंगई करते रहे। नारा होता था जितना बड़ा सपा का झंडा उतना बड़ा गुंडा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा है कि आपकी पैतृक संपत्ति का करीब आधा हिस्सा आता ताईयो को देंगे। जनसभा के बाद सभी नेताओं के साथ साक्षी महाराज डीसीएम में सवार होकर रोड शो करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।

साक्षी महाराज ने दूसरा नामाकंन पत्र दाखिल किया

यहां उन्होंने अपना दूसरा नामाकंन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्र, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, एमएलसी अरुण पाठक, लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, आशुतोष शुक्ला भी शामिल रहे।

Next Story
Share it