Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का दावा: पहले चरण की यूपी की सभी आठ सीटों को जीतेगी भाजपा

सीएम योगी का दावा: पहले चरण की यूपी की सभी आठ सीटों को जीतेगी भाजपा
X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि विकास से वंचित करने और आस्था से खिलवाड़ करने वाले सपा, बसपा और कांग्रेस की किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगेगा।

मुख्यमंत्री सोमवार को नुमाइश मैदान में अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम और हाथरस संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनूप प्रधान के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। लगभग 7.20 मिनट के भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों में किए गए कार्यों का बखान किया और विपक्षी दलों की कारगुजारी बताई।

सीएम ने कहा कि पहले चरण में देश की 102 लोकसभा सीटों के चुनाव में जिस प्रकार का उत्साह जनता के मन में रहा है। उससे भाजपा को जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में आठ लोकसभा सीटों पर विपक्षी दलों का कोई खाता नहीं खुलने जा रहा है। दूसरे और तीसरे चरण के लिए भी उसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर अलीगढ़ और हाथरस की जनता आशीर्वाद मिलेगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास, विरासत और गरीब कल्याणी की योजनाओं को पिछले 10 वर्ष के अंदर मूर्त रूप लेते हुए देखा गया है, जो अभूतपूर्व है। देश को विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए हम सबको एक स्तंभ प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हम सबको एक अवसर दिया है। यहां की जनता की दशकों से मांगें थी, जो भाजपा सरकार ने पूरी की। जनमानस की अपेक्षाओं पर भाजपा सरकार खरी उतरी है। भाजपा सरकार में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय स्थापित हुआ, शिक्षण सत्र भी शुरू हो चुका है। यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर अयोध्या में स्थापित श्रीराम मंदिर की दिव्य श्रीराम की मूर्ति का सूर्य तिलक हुआ, जिसका 500 वर्षों से इंतजार था। यह अभूतपूर्व आनंद और गौरव प्राप्त कराने वाले (पीएम मोदीजी) हम सबके सामने खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने विकास से वंचित किया, आस्था से खिलवाड़ कर सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया। अब अवसर आ गया है कि चुनाव के माध्यम से उनकी किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं और देश की सत्ता उनके हाथों में सौंपें। जिससे भारत एक बड़ी ताकत बनेगा। विकसित और आधुनिक भारत बनाने के लिए मोदी जी के स्वर से देश का स्वर जुड़ रहा है। उनके साथ अलीगढ़ और हाथरस का भी स्वर जुड़ रहा है।

Next Story
Share it