Janta Ki Awaz
अन्य राज्य

मुंबई में तबाही लाई बारिश, चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से ११ लोगों की मौत, कई जख्मी

मुंबई में तबाही लाई बारिश, चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से ११ लोगों की मौत, कई जख्मी
X

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश रविवार सुबह भी जारी है, जिसकी वजह से तबाही का नजारा देखने को मिल रहा है। मुंबई की सड़कों पर जलसैलाब और कई इलाकों में पानी घर में घुस गया है। भारी बारिश के चलते चैंबूर में एक दीवार ढह गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग अभी घायल हैं, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान शुरू हो गया है। एनडीआरएफ ने यह जानकारी दी।



Next Story
Share it