Janta Ki Awaz
अन्य राज्य

झारखंड: भाजपा नेता की बेटी से हैवानियत, बलात्कार कर आंखें निकाली और फिर शव को पेट से लटकाया

झारखंड: भाजपा नेता की बेटी से हैवानियत, बलात्कार कर आंखें निकाली और फिर शव को पेट से लटकाया
X

पलामू (झारखंड): झारखंड के पलामू से एक दिल को दहला देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक स्थानीय भाजपा नेता की 16 वर्षीय बेटी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या से पहले युवती के साथ न केवल बलात्कार किया गया बल्कि उसकी आंखे भी निकाल दी गई और फिर आत्महत्या का मामला दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अरेस्ट भी कर लिया है।

7 जून को घर से निकली थी पीड़िता

इंडिया टुडे के मुताबिक, पनकी थाना क्षेत्र के बुधबार गांव की रहने वाली लड़की एक स्थानीय भाजपा नेता की बेटी थी। वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी। पीड़िता 7 जून को घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई औऱ उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद जब पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू की तो उन्हें बुधवार को लालीमाटी जंगल में एक पेड़ से युवती का शव लटका मिला जिसकी पहचान गायब हुई लड़की के रूप में हुई ।बुधवार शाम स्थानीय श्मशान घाट में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह भाजपा नेता की पांच संतानों में सबसे बड़ी थीं।

रेप के बाद बेरहमी से पिटाई!

वारदात स्थल से बरामद एक मोबाइल फोन के कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) के प्रारंभिक विश्लेषण के बाद पुलिस ने प्रदीप कुमार सिंह धनुक (23) को गिरफ्तार कर लिया है।। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक संदिग्ध धनुक एक विवाहित व्यक्ति है और उसके साथी भी इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों ने रेप कर इसे आत्महत्या का मामला बनाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। शव की जब बरामदगी हुई थी उसकी दाहिनी आंख बाहर निकली हुई थी। हत्या करने से पहले आरोपियों ने युवती की बेरहमी से पिटाई भी की।

पुलिस बोली- एह एंगल से कर रहे हैं जांच

बुधवार को युवती शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। लड़की के परिवार का आरोप है कि हत्यारों ने उसका यौन शोषण किया। वहीं पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि यह बलात्कार के बाद हत्या का मामला है या नहीं।एसपी कुमार ने कहा, "पुलिस हर संभव कोण से मामले की जांच कर रही है।" प्रारंभिक साक्ष्य से संकेत मिलता है कि पीड़िता का किसी व्यक्ति से संबंध रहा होगा। पीड़ित के परिवार ने इसका कड़ा विरोध किया था। कुछ दिन पहले परिवार और पीड़िता के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई की खबर मिली है, जिसके बाद पीड़िता लापता हो गई।'

Next Story
Share it