Janta Ki Awaz
दिल्ली NCR

कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत शुरू, पंजाबी गायिका रुपिंदर हांडा ने किया हरियाणा गौरव सम्मान वापस करने का एलान

कुरुक्षेत्र में किसान महापंचायत शुरू, पंजाबी गायिका रुपिंदर हांडा ने किया हरियाणा गौरव सम्मान वापस करने का एलान
X

कुरुक्षेत्र के गांव गुमथलागढू में किसान महापंचायत शुरू हो गई है। इसमें प्रदेश भर से किसान जुट रहे हैं। इस दौरान पहुंची पंजाबी सिंगर रुपिंदर हांडा ने मंच से हरियाणा गौरव सम्मान वापस करने का एलान कर दिया। इसके अलावा किसान लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस रणबीर शर्मा ने किसानों को समर्थन दिया।

महापंचायत के लिए किसान कार, ट्रैक्टर-ट्राली व बैलगाड़ी से पहुंचे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। पुलिस की तरफ से पांच नाके लगाए गए है। सभी को किसान नेता राकेश टिकैत का इंतजार है। महापंचायत को लेकर किसानों में काफी उत्साह और जोश है। सभी की नजर किसान नेता राकेश टिकैत पर टिकी हुई है। सुबह धुंध के कारण कार्यक्रम देरी से चल रहा है। टिकैत पहले थाना टोल प्लाजा पर धरनारत किसानों से मुलाकात करेंगे। उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। अभी तक तीन हजार से ज्यादा किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चके हैं और कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है।


Next Story
Share it