Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

पांचवे चरण के लिए मतदान कल, पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना

पांचवे चरण के लिए मतदान कल, पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना
X

लखनऊ, । लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के लिए मतदान कल हैं। सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं, पांचवे चरण में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। रविवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होना शुरू हुईं। स्मृति उपवन स्थल पर भारी संख्या में पोलिंग बूथ पर लोग मौजूद रहे। उधर, एक बैलेट यूनिट में रेड लाइट ही गायब दिखी। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के मुताबिक, लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा के लिए करीब साढ़े तीन हजार पोलिंग पार्टियां रविवार सुबह से स्मृति उपवन से रवाना होना शुरू हो जाएंगी। 17 हजार से अधिक कार्मिक चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं।

चार चरणों में हो चुके मतदान

पहले चरण में 8 सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर पर मतदान 11 अप्रैल को हो चुके हैं। वहीं, दूसरे चरण में 8 सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी पर 18 अप्रैल काे मतदान हुए। तीसरे चरण में 10 सीटों मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत पर 23 अप्रैल को लोगों ने वोट डाले। चौथा चरण 29 अप्रैल को 13 सीटों शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर पर मतदान हुआ।

पांचवां चरण 6 मई को

पांचवे चरण में 6 मई को 14 सीटों धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा पर मतदान की तैयारी है।

ये हैं वीआईपी वोट्र्स

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय - पूर्व लखनऊ - डॉ वीरेंद्र स्‍वरूप पब्लिक स्‍कूल, महानगर।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी एल वेंकटेश्वर लू - बख्शी का तालाब - एस के डी एकेडमी, विक्रांत खंड-1 गोमतीनगर।

मंडलायुक्‍त अनिल गर्ग - बख्शी का तालाब - एसकेडी एकेडमी, विक्रांत खंड-1 गोमतीनगर।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा - लखनऊ मध्य - संस्कृत विद्या पीठ, विशाल खंड गोमती नगर।

यूपी डीजीपी ओपी सिंह - लखनऊ मध्य - लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्‍थान, डालिबाग।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह - लखनऊ मध्य - स्कॉलर्स होम कॉलेज, विपुल खंड।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - लखनऊ मध्य - रस्तोगी इंटर कॉलेज, ऐशबाग।

4 मई को शाम छह बजे से प्रचार थमा

रैली, सभा या रोड शो की अनुमति नहीं होगी।

घर-घर जा कर संपर्क कर सकते है प्रत्याशी

शराब की दुकानें बंद, छह मई को शाम छह बजे खुलेंगी दुकानें

प्रत्याशियों के वाहनों की अनुमति रद, केवल लाल रंग के पास वाले वाहन चलेंगे

जो लोग जनपद के निवासी नही हैं और अनावश्यक रूप से ठहरे हैं वह जिले से बाहर चले जाएं

48 घंटों के दौरान कोई भी बल्क एसएमएस या बल्क कॉल नहीं कराई जाएगी।

किसी पार्टी, प्रत्याशी या कार्यकर्ता द्वारा मतदेय स्थल की दीवारों पर कोई चुनाव प्रचार सामग्री चिपकाई नहीं जाएगी।

मतदान के दिन सभी मतदाता अपने-अपने वाहनों से मतदान करने जा सकते हैं।

मतदान केंद्र की 100 मीटर की परिधि में प्रवेश वर्जित है।

मतदान केंद्र के 200 मीटर परिधि के बाहर बस्ते लगाए जा सकेंगे

मतदान के दिन सवेतन अवकाश घोषित रहेगा।

लखनऊ लोकसभा

कुल मतदान केंद्र : 1058

बूथ : 1735

सहायक : 13

कुल बूथ -1748

मोहनलालगंज

कुल केंद्र : 393

बूथ : 1825

सहायक : 15

कुल बूथ : 1841

लखनऊ सीट के लिए मतदाता

विस-पुरुष-महिला-थर्ड जेंडर-कुल

पश्चिम-223051-188895-32-411978

उत्तर-228571-195931-16-424518

पूर्व-236533-210943-20-447496

मध्य-196973-172414-5-369392

कैंट-209870-177447-24-3853341

कुल-1094998-943630-97-2038725

मोहनलालगंज

विस-पुरुष-महिला-थर्ड जेंडर-कुल

मलिहाबाद-188970-153302-35-352307

बीकेटी-232404-202835-8-435247

सरोजनीनगर-292412-250123-23-542558

मोहनलालगंज-184928-166749-22-351699

कुल - 1094998-943630-97-2038725

यह हैं चुनाव मैदान में

लखनऊ लोकसभा

कैडिडेट-पार्टी-चिन्ह

राजनाथ सिंह : भाजपा-कमल

पूनम सिन्हा : सपा-बसपा गठबंधन-साइकिल

प्रमोद कृष्णम : कांग्रेस-हाथ का पंजा

अमर रायजादा : अभा जनसंघ-बैटरी टार्च

कपिल चौधरी : मेरा अधिकार दल-आदमी व पाल युक्त नौका

गनेश चौधरी : साफ पार्टी-टोप

गिरीश पांडेय : सर्वोदय भारत पार्टी-कैमरा

फहीम : इंडियन नेशनल लीग-प्रेस

रमेश : आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक-शेर

राम सागर पाल : आवामी समता पार्टी-टै्रक्टर चलाता किसान

शमीम खान : नागरिक एकता पार्टी-टेलीवीजन

अविनाश चंद्र जैन : निर्दलीय-बिस्कुट

जिमीदार सिंह : निर्दलीय-एयर कंडीशनर

प्रो.डीएनएनएस यादव : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया-कैरम

संजय सिंह राणा : निर्दलीय-आटो रिक्शा

मोहनलालगंज

कैडिडेट-पार्टी-चिन्ह

कौशल किशोर : भाजपा-कमल

आरके चौधरी : कांग्रेस-हाथ का पंजा

सीएल वर्मा : बसपा-हाथी

गनेश रावत : प्रगतिशील सपा-चाबी

जगदीश गौतम : मानवता वादी समाज पार्टी-सीटी

राधा देवी : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया-कैरम बोर्ड

राम सागर पासी : दयाराम-गन्ना किसान

शत्रोहन लाल : लोकदल-ट्रैक्टर चलाता किसान

सुशील कुमार : आदर्श संग्राम पार्टी-कलम की निब सात किरणों के साथ

जगदीश रावत : निर्दलीय-सिलाई मशीन

प्रभावती देवी : निर्दलीय-टेलीफोन

रमेश कुमार : निर्दलीय-आरी

Next Story
Share it