Janta Ki Awaz
चुनाव 2019

भदोही- नेक नीयत से विकास होगा, महामिलावट से नहीं

भदोही- नेक नीयत से विकास होगा, महामिलावट से नहीं
X

भदोही, । लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवें चरण के मतदान के एक दिन पहले ही छठवें चरण के क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाया। कारपेट नगरी भदोही में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औराई में भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश में गठबंधन के साथ कांग्रेस को भी कठघरा में खड़ा किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया। मंच पर पीएम मोदी सभी से बारी-बारी से मिले।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न पंथ को भी परिभाषित किया। उन्होंने कहा हमारे देश में स्वतंत्रता के बाद की राजनीति में चार अलग-अलग तरह के दल और पॉलिटिकल कल्चर देखे गए हैं। पहला नामपंथी, दूसरा वामपंथी, तीसरा दाम-दमन पंथी और चौथा- विकास पंथी। उन्होंने कहा कि नामपंथी यानी जो सिर्फ अपने वंशवादी नेता का नाम जपे। वामपंथी यानी जो विदेशी विचारधारा को भारत पर थोपने की कोशिश करे। दाम-दमन पंथी यानी जो धन और बाहुबल की ताकत पर सत्ता पर कब्जा करे। विकास पंथी, जिसके लिए सिर्फ और सिर्फ देश के लोगों का विकास ही सबसे बड़ी प्राथमिकता हो। उन्होंने कहा कि जिसके लिए दल से भी बड़ा देश हो। जब सिर्फ अपना और अपने परिवार का नहीं बल्कि देश का विकास करने की इच्छाशक्ति के साथ सरकारें चलाई जाती है, तो इसी तरह का परिवर्तन आता है। आज दुनिया में भारत की सफाई की बात होती है।महामिलावटी ने सत्ता का पैसा बनाने के लिये इस्तेमाल किया। हमें सत्ता मिलती है तो हम सबका साथ सबका विकास करते हैं।

भदोही में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में अगर कोई आतंकी हमला होता है तो आपको दुख होता है। हमला कश्मीर में हो तो आंसू भदोही में निकलते हैं। जबकि दिल कन्याकुमारी का रोता है। हर किसी को दर्द होता है। हमारे वीर जवान का शरीर तिरंगे में लिपट कर आता है तो लगता है हमारे घर का बेटा गया है। उसके जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो आपको गर्व होता है, हिम्मत आती है। देश को सीना तानकर खड़ा होना चाहिए। भारत ने अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मिसाइल से उडा दिया। इतने पराक्रम हुए किसी ने विरोध किया, प्रतिबंध लगाया। सही नीयत से सही नीति से नामुमकिन भी अब मुमकिन है। किसने सोचा था कि सउदी अरब में जहां हमारे लोग मक्का जाते हैं उस देश में भारत के भी बहुत से लोग हैं लेकिन लोग पकड़े भी जाते हैं। हमारे देश के 850 लोग सउदी अरब की जेल से रमजान से पहले छोड दिए गए। दो दिन पहले ही भारत में सैकड़ों लोगों की जान लेने वाले मसूद अजहर को आतंकी घोषित किया गया। आज पाकिस्तान को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। ये भारत की बढती ताकत का असर है। लेकिन महामिलावटी ताकत का क्या करुं। ये महामिलावटी दलों का खेल उसके खिलाफ गुस्सा है। चुनाव था इसलिए मसूद अजहर पर बैन लगा दिया। कांग्रेस और विरोधियों की इसी वजह से यह हालत हो गई।

पीएम मोदी ने कहा कि देश में चार अलग तरह की सरकारें चलीं आजादी के बाद। देश में चार प्रकार की राजनीति रही है नामपंथी, वामपंथी, दमनपंथी, हम विकासपथी हैं। जिसके लिए दल से भी बड़ा देश होता है। आपका वोट देश को समृद्ध करने में एक और बडा कदम होगा। कांग्रेस सपा और बसपा ने हमेशा लोगों को जात पात पंथ के नाम पर बांटा और अपने परिवार का विकास किया। इनके जितने बडे चेहरे हैं आज वो कैसी आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। गुजरात जैसे समृद्ध राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं पांच साल देश का प्रधानसेवक रहा हूं। मेरी संपत्ति की कोई चर्चा नहीं हो रही है। पूरे रिश्तेदार रातों रात मालामाल हो जाते हैं। यह पैसे गरीब व ईमानदारों के होते हैं। अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लडता हूं तो देश के ईमानदारों के लिए खडा होता हूं। आप नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद क्यों दे रहे हैं। देश ईमानदारी और समर्पण की तलाश में था मोदी ने उस भावना को समझा है। उनको परेशानी यही है, मोदी को कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व मीडिया ने खुलासा किया है कि कांग्रेस के नामदार ने कैसे खेल खेले हैं। मैं चिट्ठा खोलूंगा, अपने ही करीबी लोगों को रक्षा सौदे दिलवाए। कभी गरीबों को घर दिलवा दें शौचालय बनवा दें। उन लोगों ने गरीबों की परवाह नहीं की। लेकिन लंदन से दिल्ली के चक्कर काटते रहे। उनके क्षेत्र के लोगों ने भागने पर मजबूर कर दिया है। यह महामिलावटी लोगों ने सत्ता को अपने हित में प्रयोग किया है। सत्ता मिलती है तो घोटाला देते हैं हमें मौका मिलता है तो विकास करते हैं। यह भेदभाव करते हैं तो हम सामान्य नागरिक को 24 घंटे बिजली देने का प्रयास करते हैं। यह गरीब के घर में भी वोट देखते हैं। हम सबका साथ सबका विकास करते हैं। हर बेघर को घर देना हमारा मंत्र होता है। यह घोटाला कर देते हैं। यह चीनी मिलों को कौडियों के भाव बेच देते हैं, नौकरियों में घोटाला करते हैं। कानून व्यवस्था इनको सत्ता मिलते ही चौपट हो जाती है। हमारी सरकार ने हमारी वजह से इनके कई तरह के खेल बंद हो गए ये बिलबिलाए हुए हैं। दुनिया में तीन तलाक की परंपरा मुस्लिम देशों में नहीं है मुस्लिम देशों में नहीं होता है। हम भी देश की बहनों को वही अधिकार देना चाहते हैं। हम किसी की भी धार्मिक भावना का अनादर नहीं करते। कांग्रेस और साथी उनको डर के साए में करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को सफल नहीं होने दूंगा।

पीएम मोदी ने कहा कि इस बात को भी याद रखिए जब बुआ और बबुआ एक दूसरे के कट्टर दुश्मन थे तो उस समय जिले का नाम संत रविदास नगर रखवा दिया। बुआ के बबुआ ने अपने अहंकार में इस जिले के नाम से संत रविदास का नाम हटवा दिया। आज देखिए बुआ अपने उसी बबुआ के लिए वोट मांग रही हैं। साथियों संत रविदास और कबीर हमारे समृद्ध विरासत और परंपरा के अंग हैं। जिसका विस्तार भदोही से पूरे क्षेत्र में फैला है।

पीएम मोदी ने कहा कि भदोही आज देश सबसे बडा कालीन उत्पादक है। हाथ से बने कालीन में नंबर एक हैं। हस्तकला संकुल और कॉमन सर्विस सेंटर भी हैं। मेगा कार्पेट क्लस्टर में बुनकरों को आधुनिक लूम दिए जा रहे हैं। मुझे बताया गया कि ओडीओपी में भी भदोही और क्षेत्र को लाभ मिल रहा है। हमारी सोच रही है कि देश में सस्ती दर पर कर्ज मिले। बाजार मिले,तकनीक मिले दखल बंद हो इसी सोच के साथ कानूनों का जाल खत्म किया गया है। जीएसटी ने कच्चे पक्के से मुक्ति दे दी। ई वे बिल से आपका सामान आसानी से पूरे देश में जा रहा है। जीएसटी काउंसिल तमाम नियमों को आसान बना रही है। छोटे कारोबारियों को राहत देते हुए जीएसटी सीमा 40 लाख कर दिया गया है। डेढ करोड कारोबार वाली कंपनी को भी राहत मिली है। व्यापारियों के पैसे न फंसे इसकी व्यवस्था की जा रही है। 23 मई तक पता चल जाएगा। हमारी सरकार व्यापारी वर्ग के लिए अब केंद्र में अलग विभाग भी बनाया जा रहा है जो आपकी जरुरतों का ध्यान रखेगा। नेक नीयत से विकास होगा, महामिलावट से नहीं।

आपका एक एक वोट मोदी के खाते में जाएगा। अगर मुझसे भी ज्यादा वोट से मेरे साथी जीतेंगे तो मुझे बहुत खुशी होगी। भारत माता की जय। बहुत बहुत धन्यवाद

Next Story
Share it