Janta Ki Awaz
Uncategorized

प्रदेश की जनता की पहली पसंद CM के रूप में अखिलेश, ये आकडे बोलते है

उत्तर प्रदेश में अगर अभी चुनाव कराए जाएं तो सपा सरकार हि बनेगी ये आकडे बोलते है , मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद की बात की जाए तो अखिलेश यादव (32%) और मायावती (30%) में कड़ी टक्कर दिख रही है। सर्वे में 63 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अखिलेश सरकार के चार साल के कामकाज को अच्छा या औसत पाया। जबकि 36 फीसदी ने इसे खराब या बेहद खराब बताया।

सर्वे में ज्यादातर प्रतिभागियों ने माना कि अयोध्या, मथुरा, काशी में मंदिर जैसे मुद्दों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। 47 फीसदी लोगों ने कहा कि इन मुद्दों का कोई असर नहीं होगा। सिर्फ 34 फीसदी ने कहा कि ये मुद्दे वोटरों को लुभा सकते हैं। सर्वेक्षण में 66 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने इलाके में किसी बड़े विकास काम के बारे में नहीं सुना। जबकि 31 फीसदी लोगों ने बताया कि उनके इलाके में बड़े विकास कार्य की उन्हें जानकारी है।

मोदी सरकार से 62 फीसदी संतुष्ट
सर्वेक्षण में 62 फीसदी लोगों ने बताया कि तमाम मोर्चों पर मोदी सरकार के प्रदर्शन से वे खुश हैं। जबकि 32 फीसदी असंतुष्ट दिखे और छह फीसदी ने कुछ भी कहने से इनकार किया। वहीं एनडीए के 73 सांसदों के कामकाज को 41 फीसदी ने बेहतर बताया। वहीं 38 फीसदी ने एनडीए के सांसदों के कामकाज पर असंतोष जताया। जबकि 1 फीसदी ने कहा कि वह कुछ कह नहीं सकते।

सीएम की पहली पसंद
अखिलेश: 32 %
मायावती : 30 %
राजनाथ : 17 %
वरुण गांधी: 07 %
स्मृति ईरानी: 04 %
प्रियंका गांधी : 02 %
अन्य : 08 %

अखिलेश सरकार का कामकाज
बेहद अच्छा : 25 %
अच्छा : 07 %
औसत : 31 %
खराब: 25 %
बेहद खराब: 11 %
कह नहीं सकते : 01 %

बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा
बेरोजगारी : 29 %
महंगाई: 22 %
भ्रष्टाचार : 17 %
गरीबी : 15 %
अन्य मुद्दे : 17 %
05 फीसदी ने ही कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा माना, जबकि 01 फीसदी ने ही राम मंदिर को अहम मुद्दा बताया।

कानून-व्यवस्था पर चिंता
सुधरी : 60 %
बिगड़ी : 33 %
कह नहीं सकते : 07 %
53 % ने कहा, प्रदेश में धार्मिक सौहाद्र्र की स्थिति संतोषजनक नहीं

भाजपा और बसपा को लाभ
पार्टी: 2016 : 2012
सपा : 185 (31%) : 80 (24.8 %)
बसपा : 120(24 %) : 42 (15.3 %)
भाजपा : 80 (23 %) : 228 (30.1%)
कांग्रेस-रालोद : 13(11 %) : 37 (13.8%)
(शेष सीटें अन्य दलों व निर्दलीयों के खाते में)

पूर्वांचल सबसे अहम
पार्टी : अवध : बुंदेलखंड : पश्चिम यूपी: पूर्वांचल
सपा: 31 : 11 : 80 : 63
बसपा : 19 : 05 : 32 : 64
भाजपा+ : 12 : 02 : 28 : 38
कांग्रेस+ : 01 : 01 : 03 : 08

कुल: 63 : 19 : 145 : 176
Next Story
Share it