Janta Ki Awaz
Uncategorized

पीपी सिंह को किंजल सिंह से पंगा पड़ा महंगा!

लखनऊ ; लखीमपुर खीरी की डीएम किंजल सिंह से चली लंबी लड़ाई दुधवा नैशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह को भारी पड़ी। उन्हें डिप्टी डायरेक्टर के पद से हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है। इसके साथ ही पलिया के रेंज अफसर को भी हटा दिया गया। दोनों को प्रमुख सन संरक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। कतर्निया घाट के डीएफओ आशीष तिवारी दुधवा नैशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।
शासन की इस कार्रवाई के बाद वन विभाग के कर्मचारी पीपी सिंह के साथ खड़े हो गए हैं। कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है।
कर्मचारियों ने प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन।
डीएम किंजल सिंह को हटाने और डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह को उसी पोस्टिंग पर वापस भेजने की मांग कर रहे हैं। डीएम किंजल सिंह और दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह का झगड़ा करीब दो महीने पहले सामने आया था। दुधवा के कर्मचारियों ने नैशनल पार्क के नियमों के खिलाफ रात में जंगल में पार्टी करने का आरोप डीएम किंजल सिंह पर लगाया था। उस समय भी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो शासन के उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कुछ ठंडा पड़ा था। दोनों अधिकारियों को लखनऊ बुलाकर मुख्य सचिव ने बैठक ली थी।



'डीएम कर रहीं उत्पीड़न'
प्रमुख वन संरक्षक के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने शुक्रवार को भूख हड़ताल खत्म कर दी। शनिवार से वे जिला मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। एनके सिंह ने बताया कि आठ मार्च तक उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा। फिर भी किंजल सिंह को नहीं हटाया जाता तो वे नौ मार्च को लखनऊ में विशाल रैली निकालेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। दुधवा के कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके चलते अगले महीने तक दुधवा बंद रहेगा।
इस कार्रवाई के विरोध में फेडरेशन ऑफ फॉरेस्ट असोसिएशंस के प्रदेश अध्यक्ष एनके सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया। वे वन विभाग के दोनों अफसरों को पुराने पदों पर बहाल करने और लखीमपुर खीरी की डीएम किंजल सिंह को हटाए जाने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों का आरोप है कि किंजल सिंह लगातार उनका उत्पीड़न कर रही हैं। शाम को प्रमुख वन संरक्षक ओमेंद्र शर्मा ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग उनके साथ है।
Next Story
Share it