Janta Ki Awaz
Uncategorized

'नेहरू ने की थी चंद्रशेखर आजाद की मुखबिरी ' : सुजीत आजाद

नोएडा। आजादी के नायक क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मौत के पीछे जवाहर लाल नेहरू की भूमिका थी। नेहरू ने ही अंग्रेजों को यह सूचना दी थी कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद कहां छिपे हुए हैं। यह आरोप खुद चंद्रशेखर आजाद के भतीजे ने लगाया है। गौरतलब है कि इससे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिजन भी नेताजी की मौत के रहस्य को लेकर नेहरू और तत्कालीन कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं।

यह बोले आजाद के भतीजे

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के भतीजे सुजीत आजाद मुरादाबाद के स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा था कि जवाहर लाल नेहरू ने ही अंग्रेजों को चंद्रशेखर आजाद के कंपनी बाग में होने की सूचना दी थी। इसके बाद अंग्रेजों ने उनको घेर लिया था। लेकिन फिर भी क्रांतिकारी आजाद अपनी आखिरी गोली तक अंग्रेजों से लडे़ थे।

भगत सिंह को छुड़ाने के लिए खजाना देने गए थे नेहरू को

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जी के कहने पर भगत सिंह की आजादी के लिए चंद्रशेखर आजाद खुद एचएसआरए का खजाना लेकर नेहरू के पास गए थे। सुजीत ने आरोप लगाया कि न केवल खजाना हड़प लिया, बल्कि आजाद के साथ धोखा भी किया।

नेहरू से भारत रत्न वापस लेने की मांग

सुजीत आजाद ने भारत सरकार से जहर लाल नेहरू का भारत रत्न छीनने की मांग की। साथ ही उन्होंने जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सुजीत सरकार ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष के दौरान ही सत्ता हथियाने के षड्यंत्र रचे जाने लगे थे।

गांधी परिवार दे खजाने का हिसाब

पंखे बाइंडिंग करके जीवन यापन करने वाले सुजीत ने कहा कि जंग-ए-आजादी के लिए क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी खजाना लूटा और इलाहाबाद में आनंद भवन में मोती लाल नेहरू को सौंपा था। आज यह बात साबित हो चुकी है तो गांधी परिवार को चंद्रशेखर आजाद द्वारा सौंपे गए खजाने का हिसाब देना चाहिए। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शहीदों के परिजनों ने मिलकर ज्ञापन दिया था।

शहीदों के परिवार आर्थिक संकट में

आजाद के भतीजे एवं हिंदुस्तान रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि 68 साल बाद भी शहीदों के परिवार आर्थिक संकट में हैं। बदहाली का जीवन जीने को मजबूर हैं। शहीदों के 90 फीसदी परिवारों के यहां आज भी एक वक्त ही चूल्हा जलता है। उन्होंने मांग की कि शहीदों के उत्तराधिकारी और परिजनों को मान, सम्मान और आर्थिक सहायता की जरूरत है। केंद्र व प्रदेश सरकारों को चाहिए कि सर्वे कराकर शहीदों के परिवार को आर्थिक मदद की जाए।

गुप्तचर अधिकारी ने किए थे खुलासे

इस बारे में संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मित्तल का कहना है कि नेहरू के जमाने के एक गुप्तचर अधिकारी थे धर्मेंद्र गौड़। उन्होंने रिटायर होने के बाद कई खुलासे किए थे। वह अपनी किताब में लिखते हैं कि जिस दिन आजाद की मृत्यु हुई, उस दिन आजाद नेहरू से मिलने आनंद भवन गए थे। यहां नेहरू और उनमें तकरार हुई। इसके बाद वह सीधे कंपनी बाग चले गए। वहां 80 पुलिस वालों ने उन्हें घेर लिया। यहां पर आजाद ने अपनी ही एक गोली से खुद की जान ले ली थी।

नेहरू ने कहा था, अंग्रेज नाराज हो जाएंगे

उन्होंने कहा कि हो सकता है नेहरू ने ही अंग्रेजों को आजाद की लोकेशन के बारे में जानकारी दी हो। सुजीत आजाद की बात से ये बात और भी पुख्ता होती है। नेहरू के बारे में लाल बहादुर शास्त्री ने भी लिखा है कि जब काकोरी कांड के कुछ लोग बरी होकर इलाहाबाद पहुुंचे थे तो उनके स्वागत करने वालों को नेहरू ने रोका था। नेहरू ने उन लोगों से कहा था कि अगर आप उनके स्वागत में जाओगे तो अंग्रेज नाराज हो जाएंगे। अजय मित्तल का कहना है कि सुजीत की मांग बेहद जायज है और नेहरू परिवार शुरू से ही क्रांतिकारियों का विरोधी रहा है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मवीर दिवाकर का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू देशभक्त थे आैर उन्हें आजाद की शहादत का काफी गम था।
Next Story
Share it