Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

ईद पर्व को देखते हुये गरीब मुस्लिम परिवारों तक पहुंचायी गयी राहत सामग्री

ईद पर्व को देखते हुये गरीब मुस्लिम परिवारों तक पहुंचायी गयी राहत सामग्री
X


वाराणसी/सेवापुरीं

ईद पर्व को देखते हुये लॉक डाउन से परेशान गरीब मुस्लिम परिवार के जरूरत मंद लोगों को जौनपुर रीजन के शाखा रामेश्वर की ओर से शनिवार को 77 मुस्लिम परिवारों को राहत (खाद्य) सामग्री दी गयी।

संस्था के डीआरएम धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि लॉक डाउन के चलते ईद पर्व को देखते हुये परेशान चल रहे गरीब मुस्लिम परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में बिना किसी भेदभाव के हर जरूरमंद इंसान की मदद करना सबसे बड़ी सेवा है।

इस मौके पर बड़ागांव के एसआई अतुल कुमार सिंह, एआरओ महफूज आलम, प्रबन्धक अनिता पाल, आरओई साहिन्दा बेगम, विकासमणि त्रिपाठी,अमित जायसवाल, चन्द्रबली,

विशाल गुप्ता, विवेक रावत, सीता चौहान सहित अन्य लोग शामिल थे।कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दिया गया।

रिपोर्ट:-विनोद कुमार सिंह सेवापुरी वाराणसी

Next Story
Share it