Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

निशु वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सावित्रीबाई फुले सम्मान समारोह में जनपद अयोध्या की महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडे को किया गया सम्मानित।

निशु वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सावित्रीबाई फुले सम्मान समारोह में जनपद अयोध्या की महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडे को किया गया सम्मानित।
X

अयोध्या। लखनऊ में गोमती नगर मे स्थित इंटरनेशनल बौद्ध संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में निशु वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लखनऊ मंडल से जुड़े आसपास के 11 जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडे (9454403306) जनपद अयोध्या को नारी सशक्तिकरण को लेकर किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था की गुंजन वर्मा सोशल वर्कर, फिल्म अभिनेत्री पारुल चौहान व अन्य लोग मंच पर रहे मौजूद रहे। गुंजन वर्मा ने कहा की महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय द्वारा समय समय पर प्रत्येक सामाजिक गतिविधि में हिस्सा लिया जाता हैं और उनके कार्यकाल में अयोध्या जिले में महिला अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है जिनके कारण उन्हें सम्मानित किया गया है, लोगो ने महिला थानाध्यक्ष की भूरी भूरी प्रशंसा किया व फिल्म अभिनेत्री पारुल चौहान ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Next Story
Share it