Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता ने खाया जहर

प्रतापगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता ने खाया जहर
X

प्रतापगढ़- लिफ्ट देकर बाइक सवार युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से पीडि़ता ने जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पाकर पुलिस व प्रशासनिक अफसर सकते में आ गए। आनन-फानन में पीडि़ता का बयान दर्ज किया गया। वैसे पुलिस अफसर मामले को संदिग्ध भी बता रहे हैैं।

इलाज कराने जिला अस्पताल गई थी महिला, लौटते समय वारदात

प्रतापगढ़ जनपद में कंधई थाना क्षेत्र की एक विवाहिता 10 जनवरी को इलाज कराने जिला अस्पताल आई थी। दोपहर में पैदल घर लौट रही थी, तभी रास्ते में खीरीबीर घाट के पास दो बाइकों पर सवार चार लोग मिले। इनमें एक उसका परिचित था। घर तक पहुंचाने की बात कहकर महिला को बाइक पर बैठा लिया। पीडि़ता की मानें तो बाइक सवार उसे जर्जर रेलवे कालोनी में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। खीरीबीर घाट के पास जंगल में भी हवस की भूख शांत और गांव के पास छोड़कर भाग निकले। पीडि़ता किसी तरह घर पहुंची लेकिन किसी से कुछ नहीं बताया। अंदर ही अंदर घुट रही महिला ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो मजदूरी करने गए उसके बेटे को परिवार वालों ने बताया। जिला अस्पताल में होश आने पर जब महिला ने आपबीती सुनाई तो सभी सन्न रह गए।

पुलिस अफसरों ने अस्पताल में महिला का लिया बयान

बात फैली तो सीओ सिटी, कोतवाल एवं नायब तहसीलदार जिला अस्पताल पहुंचे और पीडि़ता का बयान दर्ज किया। वैसे सीओ सिटी अभय पांडेय तथा कोतवाल सुरेंद्रनाथ का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है। इधर इमरजेंसी वार्ड में भीड़ भाड़ देख चिकित्सकों ने पीडि़ता को मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।

Next Story
Share it