Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

शिवपाल का साथ छोड़कर पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन

शिवपाल का साथ छोड़कर पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन
X

मैनपुरी-करहल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

मानिकचंद्र यादव मैनपुरी सदर सीट से सपा के विधायक रहे हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे मानिकचंद्र यादव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

मानिक चंद यादव को साल 1996 में समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से टिकट दिया था। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की। साल 2002 में वह चुनाव लड़े लेकिन हार गए। इसके बाद शिवपाल यादव ने जब अलग पार्टी बनाई, तो मानिक चंद यादव ने शिवपाल यादव का हाथ थाम लिया।

Next Story
Share it