Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > स्वतंत्रता दिवस पर रिहा किए जाएंगे जेलों में बंद 73 कैदी, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस पर रिहा किए जाएंगे जेलों में बंद 73 कैदी, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश
BY Anonymous14 Aug 2019 11:26 AM GMT
X
Anonymous14 Aug 2019 11:26 AM GMT
73वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की जेलों में बंद 73 सिद्घ दोष कैदियों को रिहा किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
ये वो कैदी हैं जो न्यायालय द्वारा दी गई सजा पूरी कर चुके हैं और अर्थदण्ड न जमा कर पाने के कारण रिहा नहीं हो पा रहे थे।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, गृह एवं कारागार अवनीश कुमार अवस्थी ने पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
रिहा किए जाने वाले कैदी मेरठ, कानपुर नगर, मुरादाबाद, अलीगढ़, बरेली, हमीरपुर, चित्रकूट, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, मथुरा, अयोध्या, आगरा, उन्नाव, उरई, हरदोई, फतेहगढ़, लखनऊ, कन्नौज, सीतापुर, गोंडा, सोनभद्र, झांसी, गाजियाबाद व रायबरेली की जेलों में बंद हैं।
Next Story