Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा व नारी जन जाग्रति केन्द्र की और से मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया

अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा व नारी जन जाग्रति केन्द्र की और से मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया
X

अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा व नारी जन जाग्रति एवं समस्या निदान केन्द्र की और से आज मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया, हुनर है तो कदर है। इसको कानपुर की मेधावी छात्राओं ने चरितार्थ किया है। जिसमे कानपुर की मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया जिससे बालिकाओं के मनोबल ऊंचा रहे और भविष्य में आरक्षण जैसी कुरीति का सामना करते हुवे उच्च प्रशानिक पद प्राप्त कर सके।

संजीव मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। वे मन लगाकर पढ़ाई करेंं और राज्य व देश का नाम रोशन करेंं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से छात्रों की प्रतिभा में निखार आता है। इसलिए छात्र पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें और अनुशासन में रहें।

मुख्य अतिथि के रूप में संजीव मिश्रा , संजय त्रिपाठी , अभिषेक मिश्रा ,जगत तिवारी , प्रतीक मिश्रा, श्याम शुक्ला, सीमा त्रिपाठी , कल्पना तिवारी मनीषा मिश्रा , पूजा दुबे , मंजुला , रूबी, पूनम बाजपेई , मयंक , कौशलेन्द्र ,अखिलेश ,अजय आदि लोग उपस्थित रहे




Next Story
Share it