Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मोदी और योगी की सरकार ने किसानो और गरीबो को ठगा~ नरेश उत्तम

मोदी और योगी की सरकार ने किसानो और गरीबो को ठगा~ नरेश उत्तम
X

गोरखपुर

सहजनवां बिधानसभा अंतर्गत समाजवादी पार्टी की बूथ और सेक्टर कार्यकर्ता सम्मेलन बन्धन मैरेज हाल जिगिन चौराहे पर सम्पन्न हुआ इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजवाद पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवम् एमएलसी मा0 नरेश उत्तम पटेल जी एवम् बिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष प्रह्लाद जी रहे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहजनवां के बिधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव एवम् संचालन ताज मोहम्मद उर्फ़ मजनू ने किया।।

इस सम्मेलन को संबोधित करते हुये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा की साथियो सहजनवां बिधान सभा में आयोजित आज के इस बूथ और सेक्टर सम्मेलन का आयोजन शानदार रहा हैं। पिछले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा अधिकृत प्रत्याशी ई0 प्रवीण निषाद को आप लोगो ने जिताया तबसे भाजपा पीछे चली गयी। सभी देश के नेताओ ने सपा अध्यक्ष को बधाई देने वालो का ताता लग गया।।

यूपी के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ जी पूरी तरह से बौखला गए है उनके नेतृत्व में चार चुनाव हुये चारो में बीजेपी बुरी तरह हारी। गोरखपुर उपचुनाव से ही परिवर्तन की बयार बह चली हैं। मुख्यमन्त्री योगी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इस सरकार में सभी लोग प्रताड़ित हुए हैं। गरीब,नौजवान, किसान की हालत पहले से बत्तर हो गयी है। महिलाओ के सम्मानो से खेला जा रहा हैं। पुरे देश से बीजेपी साफ़ हो रही है। किसानो के आय दुगनी करने की आय को बढ़ाएंगे लेकिन इस सरकार ने किसानो को केवल शला है। सबसे जयदा दुखी और परेसान किसान हैं। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नही हुई। किसानो को लाठियो से मारते हैं। और बात किसानो और नौजवानो की करते हैं।समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के शीषर् नेताओ को गठबन्धन करने के लिये धन्यवाद देता हूँ।

किसी के खाते में 15 लाख रुपये नही आया आम जनमानस ठगा गया।

साथियो 19 का चुनाव आ गया हैं इस चुनाव में आपलोग कमर कस लीजिये और अपने इतिहास को दोहराते हुये पुनः एक बार गोरखपुर का डंका जीत के साथ दिल्ली पहुचने का काम करे।।

इस सम्मेलन को जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश यादव, राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य किसान सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुमन पासवान, जिला उपाध्यक्ष रामनाथ यादव,राजेन्द्र यादव, रवि निषाद,पिछड़ा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष दूधनाथ मौर्य, प्रदेश सचिव शिक्षक संघ डॉ0 पंकज यादव, अजित यादव आदि लोगो ने संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में नीरज कन्नौजिया, गौरव सिंह, पंकज यादव, सुग्रीव यादव, विनोद यादव, ओमप्रकाश यादव, विकास यादव, मोनू कन्नौजिया ,दुर्गाशंकर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Next Story
Share it