Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, दुल्हन समेत 2 की मौत, दूल्हा व अन्य बराती घायल

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, दुल्हन समेत 2 की मौत, दूल्हा व अन्य बराती घायल
X

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दुल्हन समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली।

वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि घटना सोमवार तड़के करीब पांच बजे की है। यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही दुल्हन समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूल्हे सहित चार बराती लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव सिलाना से बरात उत्तराखंड़ के हल्द्वानी गई थी। बराती सोमवार अलसुबह दुल्हन को लेकर हरियाणा लौट रहे थे।

वहीं दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई है। इस घटना से दोनों के परिवारों में मातम पसर गया और दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story
Share it