Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है : अमित शाह

जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है : अमित शाह
X

जम्मू के भगवती नगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को रैली को संबोधित कर रहे हैं। वह लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए आए हैं। पुलवामा हमले में शहीदों की स्मृति में शाह की रैली का नाम श्रद्धांजलि सभा रखी गई है।

जम्मू में अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा का संकल्प है कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और कोई भी इसे हमसे अलग नहीं कर सकता है। "जहां हुए बलिदान मुखर्जी (भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी), वो कश्मीर हमारा है"।



अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि आप कश्मीर के हालात पर सवाल उठा रहे हैं। मैं उसे बताना चाहता हूं कि अगर आज कश्मीर के बारे में सवाल उठ रहे हैं, तो यह आपके परदादा जवाहरलाल नेहरू के कारण है। जब हमारी सेना पीओके को जीतने जा रही थी, तो उन्हें रोकने वाले कौन थे? वह जवाहरलाल नेहरू थे। भारत से जम्मू कश्मीर को कोई छीन नहीं सकता। पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आतंकवाद पर जीरो टालरेंस पर काम कर रही है। पाकिस्तान को दुनिया में अलग थलग करने के प्रयासों को कामयाबी मिली है। सुरक्षा बल गोली का जवाब गोली से दे रहे है। आमने सामने के बजाए सीआरपीएफ जवानों पर कायरतापूर्ण हमला कर जो समझते हैं कि इससे भारत की अखंडता को नुकसान पहुंचाया जाएगा वह यह समझ ले कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा हैं और रहेगा।



जम्मू कश्मीर की रक्षा के लिए जन संघ के अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इसी राज्य में हत्या हुई। भाजपा का संकल्प हैं कि कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर को छीन नहीं सकती। 2014 में भाजपा की सरकार केंद्र में सत्ता में आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने आतंकवादियों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। देश के विभिन्न राज्यों के 40 जवानों का खून जम्मू-कश्मीर की धरती पर बहा है। खून व्यर्थ नहीं जाएगा। मोदी सरकार चट्टान की तरह देश हित में खड़ी है।

कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के परिवारवाद पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा इन पार्टियों ने सत्ता में रहने के दौरान केवल अपने परिवारों का ही भला किया है। जनता की फिक्र नहीं की। केवल मोदी सरकार ने देश हित व जनता का भला करने का काम किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को राहुल बाबा कहते हुए कहा कि वह उनसे पूछना चाहता हूं कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक रोहिंग्या घुसपैठियों पर उनकी पार्टी का क्या स्टैंड है। भाजपा इन रोहिंग्याओं को देश से बाहर करने का संकल्प ले चुकी है। मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हल्फनामे में साफ तौर पर घुसपैठियों को देश से बाहर करने का स्टैंड लिया है।

Next Story
Share it