Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

नौ आइएएस अफसरों के तबादले, निदेशक महिला कल्याण प्रतीक्षारत

नौ आइएएस अफसरों के तबादले, निदेशक महिला कल्याण प्रतीक्षारत
X

लखनऊ । योगी सरकार ने नये वर्ष में अफसरों की प्रोन्नति के बाद अब उनकी नई तैनाती भी शुरू कर दी है। पहली खेप में गुरुवार को नौ आइएएस अफसरों के तबादले किये गये। इनमें अपर मुख्य सचिव से लेकर विशेष सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। राजेंद्र कुमार तिवारी को उच्च और माध्यमिक शिक्षा का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है जबकि पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव को दी गई है। मुरादाबाद मंडल के आयुक्त के सेवानिवृत्त होने के बाद वहां यशवंत राव को तैनात किया गया है।

नाम-वर्तमान - नवीन तैनाती

1. यशवंत राव - रजिस्ट्रार, डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय - मंडलायुक्त, मुरादाबाद मंडल।

2. प्रीती शुक्ला - विशेष सचिव, लोक निर्माण - सचिव, माध्यमिक शिक्षा।

3. डॉ. अनीता भटनागर जैन - अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा - अपर मुख्य सचिव, खाद्य सुरक्षा विभाग।

4. प्रशांत त्रिवेदी - प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण - प्रमुख सचिव आयुष प्रभार से अवमुक्त।

5. जयंत नर्लिकर - अपर निदेशक प्रशासन एसजीपीजीआइ - सचिव, आयुष विभाग।

6. इंदुमती - अपर गन्ना आयुक्त - विशेष सचिव, महिला कल्याण।

7. महेंद्र कुमार - विशेष सचिव, नगर विकास - सचिव, पंचायती राज।

8. अनुराग श्रीवास्तव - प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग - प्रमुख सचिव, पंचायती राज।

9. राजेंद्र तिवारी - अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज - अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा एवं मा.शिक्षा।

निदेशक, महिला कल्याण प्रतीक्षारत

शासन ने निदेशक, महिला कल्याण, डॉ. वंदना वर्मा को वर्तमान पद से अवमुक्त करते हुए उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

Next Story
Share it