तीन किलो धान चोरी के आरोप में मासूम को पेड़ से बांधकर पीटा
BY Anonymous10 Nov 2018 6:05 AM GMT
X
Anonymous10 Nov 2018 6:05 AM GMT
श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के सेमरी गणेशपुर गांव में शनिवार सुबह कुछ दबंगों ने एक मासूम को तीन किलो धान चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। इतने से भी दबंगों का मन नहीं भरा तो मासूम को बालों से पकड़कर घसीटते हुए ले गए।
इस दौरान ग्रामीण मूक दर्शक बने रहे और मासूम खुद को बचाए जाने की गुहार लगाता रहा। बताया जा रहा है कि गणेशपुर गांव के सरोज कुमार ने आज सुबह विकास कुमार को पेड़ से बांधकर पीटना शुरू कर दिया।
सरोज का आरोप था कि विकास ने उसके यहां से तीन किलो धान चोरी किए हैं। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही सनसनी फैल गई। एसएसपी ने घटना का सज्ञान लिया है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
Next Story