Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सम्भल : बोलेरो और बस की टक्कर में छह की मौत, 14 घायल

सम्भल : बोलेरो और बस की टक्कर में छह की मौत, 14 घायल
X

सम्भल । तेज रफ्तार बोलरो तथा उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में सीधी टक्कर में आज छह लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 14 घायलों में छह की हालत गंभीर बनी है।

सम्भल में आज नरौरा बदायूं मार्ग पर काली मंदिर के पास आज बोलेरो और सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस में टक्कर भिंडत हो गयी। इसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दुर्घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुन्नौर ले जाया गया है ।

जहां हालात नाजुक होने पर मुरादाबाद के लिये रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में सभी छह मृतक कांसगज के बताये जा रहे है। सभी घायल बेहोश हैं। कोई भी कुछ बताने की स्थिति मे नहीं हैं। होश में आए बोलेरो सवार दस बर्षीय बालक ने बताया कि हम लोग नैनीताल एक सतसंग में जा रहे थे। इस दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन मौके पर बचाव कार्य में जुटा है।

Next Story
Share it