Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > गैस रिफलिंग करते वक्त सिलेंडर में विस्फोट, मकान धराशायी, एक की मौत कई दबे होने की आशंका
गैस रिफलिंग करते वक्त सिलेंडर में विस्फोट, मकान धराशायी, एक की मौत कई दबे होने की आशंका
BY Anonymous7 Nov 2018 4:09 PM GMT
X
Anonymous7 Nov 2018 4:09 PM GMT
श्रावस्ती: दिवाली पर बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना श्रावस्ती जिले की है। मल्हीपुर थाना इलाके के बदला चौकी के इलाहाबाद बैंक के सामने गैस रिफलिंग करते वक्त सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिसके बाद मकान धराशायी हो गया।
विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक बुरी तरह जलकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जानकारी मिली है कि घर के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
विस्फोट के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के घंटों बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रहा है।
Next Story