Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत 43 घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत 43 घायल
X

इटावा जिले में बुधवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस पलट गयी। इस हादसे में 6 साल की बच्ची की मौत हो गयी। जबकि 43 लोग घायल हुए हैं। बस पलटते ही चीख पुकार की गूंज से हाईवे पर लोगों का जमावड़ा लग गया। यह घटना इटावा जिले के थाना चौबिया की है। यहां यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गयी। बस में 60 यात्री सवार थे और सभी दिवाली का त्यौहार मनाने घर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गयी।इस घटना में घायल हुए 43 लोगों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस गुड़गांव से बिहार मधुबनी जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

Next Story
Share it