Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

फेसबुक पर भाजपा विधायक ने संघ, संगठन आैर सरकार पर साधा निशाना

फेसबुक पर भाजपा विधायक ने संघ, संगठन आैर सरकार पर साधा निशाना
X
हरदोई -पहले गोरखपुर कौशांबी और अब कैराना लोकसभी सीट के उपचुनाव में हार के बाद भाजपा नेताओं की कार्यप्रणाली संगठन के ही लोगों के निशाने पर आ गई है। उप चुनाव में भाजपा की पराजय पर हरदोई की गोपामऊ विधान सभा सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने फेसबुक पर कविता लिखकर संघ, संगठन के साथ सरकार पर निशाना साधा है।
उप चुनाव में हार पर दुख तो जताया लेकिन श्याम प्रकाश ने इशारे इशारे में न केवल सरकार के काम काज पर उंगली उठाई बल्कि मुख्यमंत्री को भी असहाय बताया है। हरदोई में दो जून को मुख्यमंत्री के आगमन से पहले फेसबुक पर लिखी गई विधायक की कविता राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Next Story
Share it