Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

जब अचानक घाघरा पुल पर रूके अखिलेश, सब रह गए आश्चर्यचकित

जब अचानक घाघरा पुल पर रूके अखिलेश, सब रह गए आश्चर्यचकित
X
बहराइच में सपा नेता वकार अहमद को श्रद्धांजलि देने के बाद वहां से लौटते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घाघरा पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने घाघरा पुल पर बीस मिनट बताये और पुल की जर्जर हालत के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आई तो पुल को अत्याधुनिक तकनीक से दुरस्त कर नया लुक दिया जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल ही में पैदा हुए करेंसी के अभूतपूर्व संकट के लिए केन्द्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
पूर्व मुख्यमंत्री को घाघरा पुल पर खड़े देख लोग भी हक्का बक्का रह गए। लोगों ने उन्हें हाल ही में क्षतिग्रस्त हुए पुल के बारे में जानकारी दी। इसकी पुष्टि करते हुए पूर्व कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लौटते वक्त रूक गये थे और पुल को देखा। इस दौरान पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे और अन्य सपा नेता भी रहे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काफी देर तक स्थानीय मुद्दों पर बातचीत भी की।
Next Story
Share it