काशी नगरी में अपना जन्मदिन मनायेगे कौटिल्य पंडित "गूगल बॉय" : विजय तिवारी

कौटिल्य पण्डित 24 दिसम्बर को अपना 10वा जन्मदिन बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में मनाएंगा। गूगल बॉय शुक्रवार की दोपहर काशी पहुँचे है।
कौटिल्य पंडित का जन्म हरियाणा मैं करनाल जिले के कोहँड़ गांव में हुआ। उनके पिता का नाम सतीश शर्मा और माता का नाम सुमित्रा शर्मा है। वह जन्मे तो एक साधारण फैमिली में लेकिन उनका दिमाग साधारण नहीं था। उनकी दिमाग की क्षमता देखकर हर कोई दंग रह जाता है। और सबसे मजेदार बात यह है कि उनकी उम्र महज 10 साल है। जब उनके पिता से उनकी इस प्रतिभा के बारे में पूछा गया तो उनके पिता सतीश शर्मा ने बताया कि एक बार वह कौटिल्य को लेकर आगरा गए हुए थे। कोटिल्य वहां पर लगे साइन बोर्ड आसानी से पढ़ सकते थे। उसी समय उनके पिता को कौटिल्य की असीमित प्रतिभा का आभास हो गया था। जब उनके पिता जी और दादा जी ने एटलस के नक्शे को कोटिल्या के सामने रखा और उन्हें सिखाना शुरू किया तो वह उनकी उम्र वाले बच्चों से कहीं ज्यादा याद रखने में सक्षम थे। तभी से उनके अभिभावक कौटिल्य को नई-नई जानकारियों से रूबरू कराने लगे।
कोटिल्य का पूरा परिवार उन्हें नई नई बातें सिखाने में रुचि लेने लगा। अब कौटिल्य को भी रोज नई चीजें सीखने में मजा आने लगा था। उनके पिता कहते हैं कि कोटिल्य के अंदर जानने की जिज्ञासा है। वह हमेशा कुछ न कुछ सीखना चाहता है। और हमेशा कुछ ना कुछ पूछता रहता है। बस यही बात उनकी उम्र के बाकी बच्चों से उन्हें खास बनाती है। एक इंटरव्यू में जब कोटिल्य से पूछा कि इतनी नॉलेज कहां से प्राप्त करते हो। तो उन्होंने इसका श्रेय अपने फैमिली के सभी मेंबर्स को दिया। वह अपना आदर्श और गुरु अपने ग्रांड फादर ( दादा जी ) जय किशन शर्मा जी को बताते हैं।
प्रसिद्धि- अगर पॉपुलेरिटी की बात की जाए तो कोटिल्य का कोई सानी नहीं है। मैं आपको बता दूं कि कौटिल्य महज 5 साल की उम्र में KBC ( कौन बनेगा करोड़पति ) मैं बतौर सबसे यंगेस्ट सेलेब्रिटी इनवाइट किए जा चुके है। उनके बहुत सारे इंटरव्यू आपको tv और YouTube पर देखने को मिल जाएंगे।




