Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आगरा के ताजमहल के भीतर शिव चालीसा पढ़ने का वीडियो वायरल

आगरा के ताजमहल के भीतर शिव चालीसा पढ़ने का वीडियो वायरल
X
आगरा - ताजमहल या तेजोमहालय विवाद अदालत में विचाराधीन होने के बीच सोशल मीडिया पर ताजमहल में शिव चालीसा पढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक मुख्य मकबरे के अंदर शिव चालीसा पढ़ते और दूसरा उसकी रिकॉर्डिंग करते नज़र आ रहा है। इस वीडियो की शेयरिंग काफी तेज है। इस वीडियो में विधिवत बैठकर हरहर महादेव के उच्चारण के बाद-जय गिरिजापित दीन दयाला, करत सदा संतन प्रतिपाला।। भाल चंद्रमा सोहत नीकै, कानन कुंडल नागफनी कै।। पंक्तियों से शुरू होकर पढ़ते हुए देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी परिसर से बाहर शिव चालीसा पढ़ने की घटनाएं प्रकाश में आई हैं लेकिन इस बार मामला मकबरे के भीतर का है।
Next Story
Share it