Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अनुष्का शर्मा बनीं विराट कोहली की दुल्हनियां

अनुष्का शर्मा बनीं विराट कोहली की दुल्हनियां
X
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनीं हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोहली और अनुष्का ने सोमवार को इटली के टस्कन शहर में शादी कर ली है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं जिनके मुताबिक वीरूषका की शादी में कंटेनर से फूल ले जाए गए हैं। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट और अनुष्का आज रात 8 बजे इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। हाल ही में अनुष्का अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई से इटली के लिए निकलीं थी।
टीम इंडिया के कप्तान कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का की शादी काफी दिन से चर्चा का विषय बनीं थी। कयास लगाया जा रहा था कि 12 दिसम्बर को इटली में शादी होगी। लेकिन इस बीच सोमवार को ही शादी की खबरें आनी लगीं। बता दें कि इससे पहले अनुष्का के कुछ पड़ोसियों ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि अनुष्का के पिता ने उन्हें शादी के लिए इनवाइट किया था।
Next Story
Share it