Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

गुजरात विधानसभा चुनाव LIVE: 89 सीटों के लिए वोटिंग शुरू : विजय तिवारी

गुजरात विधानसभा चुनाव LIVE: 89 सीटों के लिए वोटिंग शुरू : विजय तिवारी
X

गुजरात विधानसभा की 182 में से 89 सीटों पर पहले फेज के लिए वोटिंग शुरू, वोटिंग दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के 19 जिलों में शाम 5 बजे तक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में हो रहे चुनाव को इस बार मोदी और राज्य के ताबड़तोड़ चुनावी दौरे कर रहे तथा कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे राहुल गांधी के बीच प्रतिष्ठा की सीधी जंग माना जा रहा है।

पिछले चुनाव में पहले चरणी की सीटों में से भाजपा ने 63, कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थी।

सौराष्ट्र क्षेत्र के 11 जिलों की 49 सीटों में से भाजपा 31 कांग्रेस 15, राकांपा 01 और गुपपा ने 02 सीटें जीती थी।

दक्षिण गुजरात के 07 जिलों की 34 सीटों में से भाजपा 27 कांग्रेस 06 जदयू 01 पर जीत दर्ज की थी।

कच्छ जिले की 06 सीटों में भाजपा 05 और कांग्रेस ने 01 सीट जीती थी।


137 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

78 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों के रिकॉर्ड

31 उम्मीदवार कांग्रेस के हैं जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

22 उम्मीदवार भाजपा के हैं जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

07 उम्मीदवार एनसीपी के हैं जिनपर क्रिमिनल केस है।

पहले चरण के दिग्गज

विजय रूपाणी- राजकोट पश्चिम। भाजपा उम्मीदवार, मुख्यमंत्री। रूपाणी ने पिछला चुनाव भी यहीं से जीता था। कांग्रेस के इंद्रनील राज्यगुरु से मुकाबला है।

जीतू वाघाणी- भावनगर पश्चिम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पाटीदार समाज के रसूख वाले नेता माने जाते हैं।

अर्जुन मोढवाडिया- पोरबंदर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पिछली बार चुनाव हार गए थे। उनका मुकाबला भाजपा के बाबू भाई बोखिरिया से है जो भाजपा नेता और राज्य सरकार में मंत्री हैं।

शक्ति सिंह गोहिल- मांडवी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। पिछला चुनाव अबडासा से जीता था, इस बार चुनाव क्षेत्र बदल लिया है।

इन जिलों में चुनाव

सुरेन्द्रनगर, राजकोट, मोरबी, जामनगर, देवभूमि-द्वारका, पोरबंदर, गिर-सोमनाथ, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, बोटाद (सभी 11 जिले सौराष्ट्र क्षेत्र के) नर्मदा, भरूच, तापी, सूरत, नवसारी, वलसाड, डांग (सातो दक्षिण गुजरात के) और कच्छ।

चुनाव की तैयारी

977 उम्मीदवार मैदान में, 67 महिलाएं, 444 निर्दलीय मैदान में

89 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार, 87 सीटों पर कांग्रेस, 28 पर एनसीपी लड़ रही है।

2.12 करोड़ मतदाता, 1.11 करोड़ पुरूष, 1.1 करोड़ महिला मतदाता।

50 फीसदी मतदाता 40 साल से कम उम्र के हैं।

26500 मतदान केंद्रों पर वीवीपैट ईवीएम से चुनाव

1.75 लाख सुरक्षाकर्मी चुनावी ड्यूटी पर तैनात किए।

Next Story
Share it