Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मनसे का विवादित पोस्टर, लिखा- निरुपम दूसरे राज्य का कुत्ता : विजय तिवारी

मनसे का विवादित पोस्टर, लिखा- निरुपम दूसरे राज्य का कुत्ता : विजय तिवारी
X
मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने संजय निरूपम के खिलाफ एक विवादित पोस्टर लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. दरअसल यूथ सेल के वाइस प्रेसिडेंट अखिल चित्रे ने शनिवार को कांग्रेस के स्टेट प्रेसिडेंट के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया जिसमें उन्हे दूसरे प्रांत का कुत्ता बताया गया है. इसके साथ ही इस पोस्टर में उत्तर भारतीयों की तारीफ करने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा गया है. वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उक्त होर्डिग लोखंडवाला में संजय निरूपम के घर से 500 फीट की दूरी पर लगाया गया था जिसे हटा दिया गया है. उन्होंने बताया कि होर्डिग पर मनसे पार्टी का नाम और उसका चिह्न अंकित था.

हमें संदेह है कि इस होर्डिग को मनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाया था. शुक्रवार को भी मनसे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफिस में तोडफ़ोड़ की थी. बता दें कि मुंबई और उसके आसपास के शहरों में एमएनएस ने अवैध फेरीवालों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है. जगह-जगह एमएनएस वर्कर फेरीवालों को पीट रहे हैं. जबकि निरुपम फेरीवालों का सपोर्ट कर रहे हैं.
Next Story
Share it