Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

हरदोई : सीएम योगी, बोले- हम घर में घुसकर भी मारना जानते हैं

हरदोई : सीएम योगी, बोले- हम घर में घुसकर भी मारना जानते हैं
X
हरदोई - नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अादित्यनाथ ने विकास का गणित समझाकर जनता के दिलों को छूने की कोशिश की। कानून व्यवस्था के राज पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में प्रदेश में दंगे बढ़े। लेकिन हमारी सरकार ऐसे लोगों के घर में घुसकर उन्हें मारना भी जानती है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में अपराधियों का बोलवाला रहा आैर व्यापारी व उद्यमी प्रदेश छोड़कर चले गए। लेकिन अब भाजपा की सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं आैर व्यापारी व उद्यमी प्रदेश में वापस लौट रहे हैं।
उन्होंने अपने अंदाज में बात रखते हुए कहा कि अब दंगाई शांत हैं, उन्हें पता है कि हम बात से भी समझाना जानते हैं आैर हमारे पास समझाने के और भी तरीके हैं। घर में घुसकर मारना भी हम जानते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने करीब 25 मिनट के अपने संबोधन में भाजपा के नगर निकाय चुनाव को महत्व देने पर भी अपनी बात रखी। कहा कि वैसे नगर निकाय के चुनाव में पार्टियां भाग नहीं लेती लेकिन भाजपा केंद्र आैर प्रदेश की योजनाआें को जनता तक पहुंचाना चाहती है।
जब नगर निकायों में भी अध्यक्ष सही होंगे तो ही केंद्र आैर प्रदेश की सभी योजनाआें का जनता को सीधा लाभ मिलेगा। बिना किसी पर कटाक्ष किए योगी ने अपनी पूरी बात रखी। उन्होंने बिजली के मुद्दे पर कहा कि सरकार सभी नगर निकायों को एलईडी लाइट देगी।
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के तहत भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो जिलों में जनसभाएं करेंगे। हरदोई के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक जिले गोरखपुर के दौरे पर पहुंचेंगे।
गोरखपुर में दो बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एमपी कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे गोरखपुर में जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखधाम मंदिर पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात में रुकेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधासनभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है, जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है।
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव तीन चरणों में संपन्न होने हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पार्टी के प्रत्याशियों के लिए एक के बाद एक चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं।
Next Story
Share it