Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मार्च तक मिलेंगे 7 फ्लाईओवर: राजनाथ सिंह

लखनऊ में मार्च तक मिलेंगे 7 फ्लाईओवर: राजनाथ सिंह
X
लखनऊ. राजधानी के निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में शनिवार को नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर चीफ गेस्ट प्रोग्राम में शिरकत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में 5 सालों में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 10 हजार करोड़। मार्च-अप्रैल तक लखनऊ को मिलेंगे 7 फ्लाईओवर।

हर चुनाव की अपनी एक अहमियत होती है। लेकिन निकाय चुनाव की अन्य चुनाव से ज्यादा अहमियत होती है। स्थानीय निकाय चुनाव में अगर जनता की कोई पहली च्वाइस है तो वह भाजपा है। भाजपा के सभी विरोधी एक हो गए है और देश की अर्थ व्यवस्था खराब होने का झूठा प्रलाप कर रहे है। विश्व की सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसी ने मूडी से कहा है कि भारत की अर्थ व्यवस्था सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था है। सर्वाधिक पूंजी स्थापित करने की योग्यता किसी देश में है तो इंडिया में है। भाजपा सुशासन की राजनीति करती है। भाजपा को छोड़कर आज तक किसी गैर कांग्रेस पार्टी की संसद में पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। भाजपा में टिकट बांटने को लेकर देर हो सकती है लेकिन अंधेर कभी नहीं हो सकती है। टिकट मांगने वाला ये दावा नहीं कर सकता है कि किसी को गड़बड़ टिकट दिया गया है।
पार्टी से जिनको टिकट नहीं मिला और जो नाराज है। उनको जाकर मनाइए। इससे भाजपा और मजबूत होगी।हमारे दो पूर्व मेयर रहे दिनेश शर्मा और एससी राय के नाम के आगे डॉक्टर शब्द लगा है। लेकिन मैं देख रहा हूं कि इस बार की प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया के नाम के आगे डॉक्टर नहीं लगा है।
लखनऊ में 104 किमी लम्बी रिंग रोड पर काम चल रहा है। बिल क्लिंटन को मैंने यूपी के कुछ शहरों को चुनकर वहां विकास के काम करने के लिए आमंत्रित किया है। लखनऊ में जब तक हमारा मेयर नहीं होगा तब तक चाहकर भी यहां पर विकास नहीं किया जा सकता है।
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कही ये बातें
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ में एससी राय के टाइम विकास का एक नया स्वरूप गढ़ा गया। वह आज भी अनुकरणीय है। पूरे लखनऊ में सीवरेज की व्यवस्था करना एक बड़ी समस्या थी। उसे हमने दूर किया है।अमीनाबाद गर्ल्स कॉलेज में पहले कोई पढ़ना नहीं चाहता था लेकिन आज वहां एडमिशन कर लिए मारा मारी होती है। अगर अनुमति मिल गई तो बंदरों और जानवरों के लिए एक नए अभ्यारण्य का निर्माण कराया जाएगा। लखनऊ में घुमन्तु जानवरों के इलाज और निवास के लिए बेहतरीन कान्हा उपवन का निर्माण कराया गया है। भाजपा ने सभी वर्गों को जोड़ने के लिए शहर में झूलेलाल पार्क, सिंधु पार्क, मेंहदी पार्क और लक्ष्मण मेलाम मैदान का निर्माण कराया गया था।
शौचालय के निर्माण के लिए केंद्र से जो पैसा लखनऊ को मिलना वह टाइम से नहीं मिला। बीजेपी में कोई व्यक्ति स्वयं से आंकलन नहीं करता कि उसे क्या मिलना चाहिए बल्कि संगठन ये तय करता है। इस चुनाव में बीजेपी की सुनामी आने वाली है।
Next Story
Share it