Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

संविधान संशोधन का प्रस्ताव पास, अब विरोधी गुट का 'खेल खत्म'

संविधान संशोधन का प्रस्ताव पास, अब विरोधी गुट का खेल खत्म
X
राष्ट्रीय अधिवेशन में संविधान संशोधन का प्रस्ताव पास होने से राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 3 से बढ़कर 5 साल हो जाएगा। साथ ही भविष्य के सभी चुनावों में टिकट बंटवारे का भी अधिकार मिल जाएगा।

संविधान संशोधन का उद्देश्य पार्टी में लीडरशिप को लेकर उठने वाले सवाल और अखिलेश यादव के खिलाफ किसी भी संभावित विद्रोह को खत्म करना है।

इस अधिवेशन में पार्टी के संविधान को बदलने का प्रस्ताव पास किया जाएगा, जिससे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल से बढ़कर पांच साल हो जाएगा।
संशोधन के पास हो जाने पर, यह सुनिश्चित होगा कि अगले लोकसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव के ही नेतृत्व में होंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर अखिलेश यादव ही भविष्य में होने वाले सभी चुनावों के लिए टिकटों का बंटवारा करेंगे।

इस कदम का उद्देश्य पार्टी कैडर को आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और 2019 के आम चुनाव से पहले खड़ा करना है। अखिलेश को ताकतवर बनाने का मकसद विद्रोही गुट को स्पष्ट और निर्णायल संदेश देना है।
Next Story
Share it