Janta Ki Awaz
अन्य राज्य

दुर्ग की वैशाली नगर विधानसभा सीट पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गरजे

X


• ये छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश की राजनीति के भविष्य का भी चुनाव है।

• यहां पीएम, भाजपा, कांग्रेस के अध्यक्ष भाषण देने आए हैं।

• भाजपा के नेताओं से ज्यादा झूठ कोई नहीं बोल सकता।

• भाजपा के नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहुंचते ही धान की खुशबू आ जाती है।

• हम पूछना चाहते है कि आपको दिल्ली में बैठक धान की खुशबू क्यों नहीं आती है?

• अगर दिल्ली में धान की खुशबू आ जाती तो किसान की आय दोगुनी हो चुकी होती।

• सपा और गोंडवाना पार्टी को ताकत देदो एक किलो घी और दूध निशुल्क देने का काम करेंगे।

• हमारे आदिवासी भाइयों के चेहरों पर आज तक खुशहाली नहीं आई है।

• सबसे ज्यादा कुपोषण की शिकायत गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में।

• 36 लाख गैस सिलेंडर यहां मिले हैं ऐसा भाजपा के लोग बताते हैं।

• लेकिन 33 लाख महिलाओं ने इन दोबारा उन सिलेंडरों को नहीं भरवाया।

• 9 हजार प्रतिव्यक्ति आय को 90 हजार करने का दावा करते हैं लेकिन ये आंकड़े ये कहां से लाते हैं कोई नहीं जानता।

• बिजली के उत्पादन के झूठे दावे पेश किए जा रहे हैं। गरीबों तक कितनी बिजली पहुंची ये बताए भाजपा।

• छत्तीसगढ़ में गोबर धन बहुत है।

• जानवरों के लिए बहुत कुछ कर दिया है। देश को ये कहां लेकर जा रहे हैं?

• कांग्रेस सिर्फ एक ही हिसाब कितान लगाती है कि कहीं सपा आगे ना बढ़ जाए।

• कांग्रेस नहीं चाहती है कि साइकिल आगे बढ़े।

• तो अगर कांग्रेस साइकिल रोकेगी तो हम भी साइकिल से हाथ हटा लेंगे।

• हमारी नीतियों और कांग्रेस की नीतियों में कोई फर्क नहीं हैं।

• धर्म और जाती के नाम पर भाजपा आ गई।

• जितनी रफ्तार से भाजपा आई है उतनी ही तेजी से जाएगी।

• नोटबंदी के नाम पर धोखा दिया।

• स्वच्छ भारत पर धोखा दिया, गंगा मइया के नाम धोखा दिया, 15 लाख के नाम पर धोखा दिया।

• इस लिए इस बार जनता धोखे से भी भाजपा और कांग्रेस को वोट देने वाली नहीं हैं।

• सपा लोहिया और नेताजी के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है, हम उन्हीं की नीतियों पर चल कर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाएंगे।

• 15 साल से शासन में भाजपा यहां समाजवादियों जैसी सड़क और मेट्रो नहीं बना पाए।

• भाजपा वाले आ आयुषमान योजना लाए है, सनमाजवादी सरकार में गरीब फ्री में सरकारी अस्पतालों में इलाज करा लेता था।

• समाजवादी पार्टी की मदद करिये। समाजवादी और गोंडवाना पार्टी मिलकर गरीब, आदिवासियों, पिछड़ों, नौजवानों, महिलाओं के चेहरे पर खुशहाली लाने का काम करेगी।

• पड़ें पैमाने पर बैंत खाते खोले जाने का भाषण में जिक्र हो रहा है लेकिन कोई बताए गरीब के खाते में कितना पैसा आया?

• नोटबंदी से लोगों का कारोबार चिन गया।

• नोटबंदी, जीएसटी से बड़े लोगों को शायद फायदा पहुंचा हो। लेकिन गरीबों का काम छिन गया।

• बड़े-बड़े लोग गरीब का पैसा लेकर विदेश भाग गए।

• इन लोगों को भगाने में कांग्रेस-भाजपा दोनों दोषी हैं।

• शराब के कारोबारी जो गुड टायम का नारा देते थे उन्हीं के नारे को भाजपा ने चुरा लिया।

• पहली बार देश की सरकारी बैंक घाटे में चलीं गई हैं।

• अगर ऐसा ही चलता रहा तो आपका बैंक में जमा पैसा भी जब्द हो जाएगा एक दिन।

• कांग्रेस भी यही जीएसटी लाना चाहती थी।

• हमारे यहां बैंक लाइन में खजांची नाम का बच्चा पैदा हो गया।

• हम खजांची का घर बना रहे हैं। आप यहां हमारी मदद करो हम 5 लाख का घर आपको बना कर देंगे।

• आज घर बनाना महंगा है डेढ़ लाख का घर नहीं बनता हम पांच लाख देंगे।

• हमने यूपी में 18 लाख लैपटॉप बांटे हैं। इतने तो पूरे छत्तीसगढ़ में कभी नहीं बटे होंगे।

• एनजीटी जंगल काटने पर 50 करोड़ का नोटिस दे रही है।

• भाजपा आपकी जमीन छीनना चाहती है। हम आपकी जमीन बचाना चाहते हैं।

• हम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब और समय देंगे ।

Next Story
Share it