Janta Ki Awaz
मनोरंजन

फिर विराट की टी शर्ट में नजर आईं अनुष्का, फैंस बोले, विराट के कपड़ों में और भी स्मार्ट लगती है

फिर विराट की टी शर्ट में नजर आईं अनुष्का, फैंस बोले, विराट के कपड़ों में और भी स्मार्ट लगती है
X
नई दिल्लीः विराट कोहली इन दिनों आईपीएल खेलने में बिजी है। उनकी टीम राॅयल चैलेन्जर्स बंगलोर की टीम भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है लेकिन इसका असर विराट पर पड़ता दिख नहीं रहा है। पहले की तरह ही विराट खेल को एन्जाॅय कर रहे है।
इधर पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म सूई-धागा की शूटिंग में बिजी हैं। यह कपल हमेशा चर्चा में बने रहते है। हाल ही में अनुष्का एयरपोर्ट पर कोहली की टी-शर्ट पहने नजर आई। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
अनुष्का और विराट इन दिनों अपने मैरिड लाइफ का मजा ले रहे हैं। फिर दोबारा कोहली की अनुष्का उनके कपड़ों में नजर आई। अनुष्का पिछले दिनों विराट की ब्लैक हाफ टीशर्ट पहनी हुई नजर आई। अक्सर देखा गया है जब अनुष्का बाहर कहीं शूटिंग पर जाती है तो वह कोहली के कपड़े पहन लेती हैं।
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब अनुष्का ने विराट की तरह टी-शर्ट पहनी हो। इसके कुछ महीनों पहले अनुष्का ने डेनिम जींस के साथ बूट्स और सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुई थी। इस टी शर्ट पर स्टेट आॅफ माइंड लिखा हुआ था। कुछ समय पहले विराट को भी इसी तरह की टी शर्ट पहने हुए देखा गया था। जिसके बाद यह कहा जा रहा था कि अनुष्का ने पति विराट कोहली की टी-शर्ट पहन ली है। फोटो देख एक फैन ने कमेंट कर दिया, शायद विराट की टी शर्ट ही उसे पसंद है। एक ने कहा, विराट के कपड़ों में और भी स्मार्ट लगती है। इसलिए अनुष्का को विराट के ही कपड़े पहनने चाहिए।
Next Story
Share it