Janta Ki Awaz
लेख

आज लगने वाला है इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण

आज लगने वाला है इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण
X

भारतीय समयानुसार 19 नवंबर को चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट में लगेगा और शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत के पूर्वोतर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पल के लिए आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है। चंद्रग्रहण यूरोप, अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका, इंडोनेशिया, रूस, चीन, आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में साफ साफ देखा जा सकेगा। इन देशों में यह ग्रहण काफी लंबे समय तक नजर आएगा।

भारत में ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण रहेगा, जिस वजह से ज्योतिष के मुताबिक सूतककाल प्रभावी नहीं होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल मान्य नहीं होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर ही सूतक काल मान्य होता है।

चंद्र ग्रहण का प्रभाव वृषभ राशि, सिंह राशि वालों के साथ उन लोगों पर पर अधिक रहेगा, जिनका जन्म कृत्तिका नक्षत्र में हुआ है.

पंडित चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री ज्योतिष विशारद कानपुर

Next Story
Share it