Janta Ki Awaz
पूर्वांचल की खबरें

बलिया में दूसरी शादी रचाने पर पहली पत्नी ने किया हंगामा

बलिया में दूसरी शादी रचाने पर पहली पत्नी ने किया हंगामा
X
बलिया - पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी के इरादे से मंडप में जा रहे एक युवक की मंशा सफल नहीं हो सकी। पहली पत्नी ने कोतवाली में जाकर की जमकर बवाल किया और पुलिस दोनों पक्ष को लेकर कोतवाली चली गई।
बलिया के रसड़ा में आज दूसरी शादी रचाने जा रहे व्यक्ति की पत्नी ने हंगाम किया। पत्नी ने अपने पति पर बिना तलाक लिये दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। पति के अनुसार उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। रसड़ा में पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने पर पत्नी ने जमकर हंगामा किया। सूचना पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों लेकर कोतवाली चली गई। इसको लेकर अफरा-तफरी बनी रही।
सावित्री का विवाह मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी रामानंद चौहान से हुई थी। इन दोनों के बीच एक 20 वर्षीय पुत्र संदीप है। आज दिन में अचानक रामानंद चौहान रसड़ा श्रीनाथ मंदिर पहुंचा गया। इसके बाद वह दूसरी शादी रचाने का कार्यक्रम शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही सावित्री देवी अपने संबंधियों के साथ मंदिर पहुंच गई। तब तक रामानंद चौहान की शादी हो चुकी थी।
अधेड़ पति के दूसरी शादी रचाए जाने पर हंगामा करतीं हुईं वह कोतवाली पहुंच गईं। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली चली आई। सावित्री ने आरोप लगाया कि उसका पति 20 वर्ष से हमें छोड़ रखा है।
पति रामानंद ने पुलिस के समक्ष मऊ न्यायालय का आदेश दिखाते हुए कहा कि दोनों के बीच सहमति बनने पर वर्ष 2013 में तलाक हो चुका है।
वहीं पत्नी ने उस तलाकनामे को फर्जी बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस के समक्ष काफी देर तक हंगामा होता रहा अंत में सावित्री की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई।
Next Story
Share it