कौन करेगा राज?

Update: 2020-11-07 01:23 GMT

दिलचस्प बनी चुनाव।

मुकाबला भी है बेजोड़।।

खबरों में अमेरिका।

चर्चा है चहूंओर।।

आरोप प्रत्यारोप।

है जग जो जाहिर।।

दोनों ही तरफ का।

खिलाड़ी हैं माहिर।।

किसे मिलेगी ताज?

कौन करेगा राज?

नज़र लगाए दुनिया।

स्थिति बनी रोमांच।।

पल पल देते बयान।

कोर्ट में है जाना।।

कोशिश है भरसक।

सत्ता में लौट पाना।।

सियासत का दौर।

स्वागत की तैयारी।।

.............अभय सिंह 

Similar News