महंगी जो तरकारी... मची चौतरफा हाहाकारी : अभय सिंह

Update: 2020-10-28 03:09 GMT

चर्चा गांव शहर।

महंगी जो तरकारी।।  

जेब पर पड़ा असर।

चौतरफा हाहाकारी।।

मच चुकी है लूट।

सुनी हो गई थाली।।

नीरस हुआ स्वाद।

हालात हुआ माली।।

आहार पर पड़े लाले।

बगैर व्यंजन निवाला।।

निकाल रहा मानो।

सबका जो दिवाला।।

कीमत की मार।

झेल रहे हैं लोग।।

बेबस जनमानस।

स्थिति है डामाडोल।।

Similar News