मानसिक अत्याचार ..... आए दिन समाचार : अभय सिंह

Update: 2020-09-22 05:45 GMT

रुक ना घटनाक्रम।

विवाद ना रहा थम।।

मानसिक अत्याचार।

आए दिन समाचार।।

आदतन छेड़खानी।

पकड़ी है रफ्तार।।

परिचर्चा में सिनेमा।

मामला जो उछाल।।

उजागर असलियत।

मंडरा रहा काल।।

न्याय की उम्मीद।

मिलेगा हर हाल।।

व्यथित कटिबद्ध।

बच पाना है भारी।।

करो गिरफ़्तार।

मांग है जो जारी।।

कानून पर भरोसा।

करे अपना काम।।

शर्मनाक घटनाओं।

पर लग जाए विराम।।

Similar News