शिकोहाबाद-फंदे पर लटकी मिलीं पति-पत्नी की लाशें, बिलख रही थीं तीन बच्चियां

Update: 2022-08-04 07:44 GMT

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पति-पत्नी की लाशें फंदे पर लटकी हुई मिलीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 

ये घटना शिकोहाबाद में नगला खंगर के गांव फातीपुर की है। यहां के रहने वाले आदेश पुत्र साधु और उसकी पत्नी सुनीता की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली। पास में ही मृतकों की तीन बच्चियां भी रोती बिलखती मिलीं। घटना कितने बजे की इसका सही अनुमान अभी नहीं है। घटना की जानकारी उस समय हो सकी, जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के समय आदेश के पिता और मां घर पर नहीं थे। वे दोनों किसी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

नगला खंगर के गांव फातीपुर निवासी आदेश (35) ने अपनी पत्नी सीता के साथ बुधवार देर रात घर के बरामदे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी को फंदे पर लटका देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को फंदे से नीचे उतार लिया गया। इस बीच दोनों की मौत हो गई।

सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी मौके पर आ गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को बताया गया है कि आदेश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पिता दस दिन पूर्व बेटी के घर गए थे, जबकि मां विमला देवी रिश्तेदारी में गई थी।

आदेश पत्नी सीता और तीन बच्चों के साथ घर पर था। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पति-पत्नी ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। गांव में किसी के यहां कार्यक्रम था। देर रात उन दोनों ने बच्चों के साथ भोजन भी घर पर ही किया था। कमरे में भोजन किए हुए बर्तन भी रखे मिले है। एसपी देहात ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आत्महत्या का कारण पता चल सकेगा। 

Similar News