हनुमानगढ़ी के महंत कल्याणदास से पूर्व विधायक अभय सिंह ने लिया आशीर्वाद

Update: 2021-07-22 09:53 GMT

अयोध्या। समाजवादी पार्टी गोशाईगंज के पूर्व बाहुबली विधायक अभय सिंह सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के महंत कल्याणदास महराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इससे पूर्व श्री सिंह का महंत कल्याणदास व सुप्रसिद्ध कथावाचक रामायणी बृजेशदास महराज ने राम नामा उढ़ाकर व हनुमानगढ़ी का चित्र भेंट कर विजयी भव का आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान श्री सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भाजपा के अत्याचार से जनता त्रस्त है। सभी वर्ग व धर्म के लोग भाजपा के अत्याचार से निजात पाना चाहते हैं। इस पंचायती चुनाव में सबने भाजपा की कथनी व करनी देखी है। विगत 2 वर्षों में देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। गरीब व मध्यम वर्ग बर्बादी के कगार पर है। श्री सिंह ने कहा कि सपा सरकार में उत्तम शिक्षा उत्तम स्वास्थ्य व सर्वोत्तम विकास उत्तर प्रदेश में हो रहा था, लेकिन भाजपा की सरकार ने सब कुछ चौपट कर दिया। अयोध्या के लोग उजड़ने के डर से आजकल परेशान है। उनकी सुनवाई नही हो रही है। सरकार पहले उनको बसाये, फिर कुछ करें। उन्होंने कहा कि 2022 में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम सभी पूर्ण बहुमत की सरकार जनता के आशीर्वाद से बनाएंगे। इससे पूर्व हनुमानगढ़ी मन्दिर में भी दर्शन पूजन किये व युवा सपा नेता राजकुमार यादव के घर जाकर जन्मदिन की बधाई भी दिए।

इस दौरान पूरा ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रमाकांत यादव, युवा नेता योगी यादव सहित अन्य समर्थक व शुभचिंतक मौजूद रहे।

Similar News