महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बने यशपाल

Update: 2021-04-08 11:43 GMT


जीशान अहमद

बहराइच।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के संरक्षक महाराज विक्रमादित्य जुदेव, महिला विंग संरक्षक जया सिंह जुदेव की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने संगठन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे जिले के रैकवारी गोकुलपुर निवासी यशपाल सिंह ड्ब्बू को राष्ट्रीय महामंत्री पद का दायित्व सौंपा है। जिससे क्षत्रिय समाज में हर्ष की लहर छा गई है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने आशा जताई है कि यशपाल सिंह ड्ब्बू पूर्व की भांति संगठन में महत्वपूर्ण कार्य से सम्पूर्ण देश में नई गति प्रदान करने में भूमिका निभाएंगे। वह लगातार पूर्व की भांति देश में भ्रमण शील रहकर हर जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Similar News