नंदिनी गौशाला पर दो साधू अखंड भूख हड़ताल पर बैठे, पुलिस व प्रशासन आठ दिन में नहीं पसीजा, भूमि विवाद, 80 गौवंश असहाय व घायल हैं
बलदेव।(तुलसीराम)/ बलदेव में खडैरा मोड के समीप श्री दाऊजी नंदिनी गौशाला पर गौशाला की भूमि को लेकर विवाद से परेशान ट्रस्ट अध्यक्ष देवेश व्यास व उपाध्यक्ष सर्वेश व्यास दोनों साधू विगत आठ दिनों से अखंड भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं, अभी तक सात दिन में पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की नींद नहीं खुली हैं। न ही सात दिनों में किसी ने सुधि लीं हैं, न किसी का दिल पसीजा है । गौशाला भूमि को लेकर विवाद 15 दिनों से भूमि दानदाता विनय अग्रवाल, निवासी बलदेव के मध्य चल रहा है। गौशाला में लगभग 80 गौवंश असहाय व लूली लंगड़ी दुर्घटना में, कुत्तों द्वारा घायल गाय व बछड़े हैं। गौशाला ट्रस्ट में भूमि दानदाता भी पदाधिकारी है। नंदिनी गौशाला ट्रस्ट अध्यक्ष बाबा देवेश व्यास, उपाध्यक्ष सर्वेश व्यास ने बताया नंदिनी गौशाला बलदेव में छः वर्ष से इस स्थान खडैरा मोड पर डेढ़ वर्ष से भूमि दानदाता विनय अग्रवाल की भूमि पर चल रही है। डेढ़ वर्ष पहले भूमि विनय अग्रवाल ने गौशाला को दान की थीं, विनय अग्रवाल ने अब भूमि खाली करने व गायों को कहीं ले जाने की बात कही है, जिससे वह अखंड भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हमारी मांग है भूमि गौशाला के नाम होनी चाहिए, गौशाला संचालन में कोई बाधा व विवाद नहीं होना चाहिए। ज्ञात रहे नंदिनी गौशाला बलदेव में नंदिनी गौशाला ट्रस्ट द्वारा गौशाला का संचालन हो रहा है, 80 गाय व बछड़े असहाय लूली लंगड़ी अंधी है। विनय अग्रवाल ने डेढ़ वर्ष पहले यह भूमि दान दीं थीं। दानदाताओं ने दान सहयोग कर लगभग 50 लाख रुपए का विभिन्न निर्माण कार्य हुए हैं। भूमि दानदाता विनय अग्रवाल ने कहा हमने भूमि गौशाला के लिए दान दीं हैं। गौशाला चलतीं रहें, हमें कोई दिक्कत व परेशानी नहीं है। भूमि गौशाला के लिए है, और रहेगी। भूमि लिखकर देना आवश्यक नहीं है, हम गौशाला में सहयोग को सदैव तत्पर रहें हैं, पूरा-पूरा सहयोग किया है। अपने सहयोगियों से सहयोग व दान कराया है। भूमि पर सात दिन पूर्व मृत गौवंश को दफनाने पर विवाद हुआ था, मना करने के बाद दफन किया है। दोनों बाबाओं को भूमि पर गलत नीतियों से अवगत कराया तो अभद्र व्यवहार व गलत भाषा व विभिन्न आरोप लगाने लगें, सभी आरोप निराधार व असत्य है।