बिलारी। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के मंदिर पोड़ाखेड़ा पर परम पूज्य सद्गुरु सतपाल जी महाराज के जन्मोत्सव के मौके पर सद्भावना संत समागम का आयोजन हुआ। जिसमें भारी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया।
रविवार को हुए संत समागम में भारी तादात में सतपाल जी महाराज के अनुयाई पहुंचे। जहां हंस ज्ञान मंदिर मुरादाबाद की प्रभारी महात्मा विजेता बाई ,महात्मा विवेकी बाई ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भारी तादात में दूरदराज के श्रद्धालु पहुंचे। जहां भजनों के माध्यम से गुरु महाराज के जन्म दिवस पर बधाइयां दी। गुरु महाराज के दीर्घ जीवन की कामना की।
रविवार को कार्यक्रम में बोलते हुए महात्मा विजेता बाई ने कहा कि गुरु महाराज ने अपने अध्यात्म ज्ञान प्रचार द्वारा समाज में सोए हुए मानव जगत को अध्यात्म ज्ञान प्रदान करके उनका यशस्वी भविष्य बनाने का प्रयास किया है। राष्ट्र की एकता, अखंडता में सामाजिक सहभद्रता व सद्भावना की शक्ति निहित है। सद्भावना के द्वारा मानव समाज में प्रेम, सौहार्द एवं राष्ट्रीय का सर्वांगीण विकास कर सकता है। अध्यात्म सद्भावना की जननी है इसलिए महापुरुषों व संतों ने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा समाज में सद्भावना को फैलाया। मानव मात्र को एकता के सूत्र में पिरोकर उनमें सदवृत्तियों का विकास किया। इसी तरीके से मानव उत्थान सेवा समिति पूरे भारतवर्ष में सद्भावना सत्संग, सम्मेलन यात्रा आदि कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान विवेकी बाई ने कहा कि मानव जीवन में सद्भावना का होना बहुत जरूरी है। सद्भावना से ही हम एक सशक्त व मजबूत समाज के भविष्य को बना सकते हैं। सम्मेलन के बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दिनेश प्रजापति, कुलदीप सिंह, कल्याण सिंह,नागेंद्र प्रजापति, मुनेश प्रजापति, देशराज सिंह, हेमपाल सिंह, हरवंश मौर्य आदि ने सहयोग दिया।
वारिस पाशा बिलारी