सपाईयों ने संविधान मान स्तम्भ दिवस पर संविधान की रक्षा करने का लिया संकल्प
बिलारी। नगर के डाक बंगला के निकट स्थित सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर 26 जुलाई को संविधान मान स्तम्भ दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि वर्ष 1902 में कोल्हापुर राज्य के तत्कालीन शासक छत्रपति शाहूजी महराज ने सामाजिक न्याय की भावना को इस दिन ही अमल में लाते हुए शासन- प्रशासन में पिछड़ों को 50 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया था।इस ऐतिहासिक दिन को ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले वर्ष 2024 में प्रदेश के सभी कार्यालयों में “संविधान मान स्तम्भ “की स्थापना के निर्देश दिए थे।यह स्तम्भ पीडीए के प्रकाश स्तम्भ के रूप में प्रेरणा प्रदान करता है। इस वर्ष भी 26 जुलाई को “संविधान मानस्तम्भ स्थापना दिवस “के रूप में मना रहे है। कहा कि 2027 में सपा सरकार बनने पर पिछड़े, अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिलाकर लाभ दिलाया जाएगा। कहा कि सपा सरकार बनने पर पूरे प्रदेश का विकास होगा। कार्यक्रम के अंत में विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने संविधान की रक्षा करने के लिए संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर उस्मान एडवोकेट, सौरभ यादव, अकरम मालिक, वाजिद खान, रेहान पाशा, अमरपाल यादव, शिशुपाल यादव, रमाकांत सैनी, इंदरपाल यादव, राकेश धनगर, रिजवान अहमद, भूप सिंह प्रधान, रवींद्र प्रधान, हप्पू राजा मेंबर, सद्दाम हुसैन प्रधान, नेम सिंह प्रधान, संजीव यादव, अरशद गामा, अनवर, कासिम आजाद, शांति देवी, रिंकी प्रधान, सीमा देवी, सुधा शर्मा, मेहसर, अनीसा, शहनाज, सितारा, सहमा, कलीम नूरी, गफ्फार प्रधान, रईसपाल यादव, हिम्मत सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
वारिस पाशा बिलारी