अयोध्या में राम मंदिर और पंचकोशी मार्ग के आसपास नॉनवेज पर पूरी तरह प्रतिबंध, ऑनलाइन डिलीवरी भी बंद

Update: 2026-01-09 13:37 GMT

अयोध्या में राम मंदिर और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के आसपास नॉनवेज खाने की बिक्री और परोसने पर अब पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने साफ कहा है कि इस इलाके में कोई भी होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, दुकान, गेस्ट हाउस या होम-स्टे नॉनवेज खाना नहीं बना सकता और न ही बेच सकता है।

यह आदेश अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर भी लागू होगा। यानी इस क्षेत्र में अब मोबाइल ऐप के जरिए भी नॉनवेज खाना ऑर्डर या डिलीवर नहीं किया जा सकेगा।

प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ जगहों पर पहले से लगे प्रतिबंध के बावजूद ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए पर्यटकों को नॉनवेज परोसा जा रहा है। धार्मिक परंपराओं और आस्था की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने यह सख्त फैसला लिया है।

सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि इस आदेश की जानकारी सभी होटल संचालकों, दुकानदारों और डिलीवरी कंपनियों को दे दी गई है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Similar News