सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के साढापुर गाँव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गाँव के अमन यादव को अराजक तत्वों ने देर रात कथित रूप से अपहरण कर मारपीट करते हुए एक अर्टिगा कार में जबरन बैठा लिया।
सूचना मिलते ही चांदा पुलिस सक्रिय हुई और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। घटना के बाद परिवारजन बेहद परेशान रहे और किसी अनहोनी की आशंका जताते रहे। बताया जा रहा है कि अपहरण में शामिल लोग पास के ही सफीपुर गांव के हैं।
आज सुबह पुलिस को इब्राहिमपुर घाट पर एक शव मिलने की सूचना मिली। पहचान करने पर शव अमन यादव का पाया गया। प्रथम दृष्टया यह मामला अपहरण के बाद हत्या का प्रतीत होता है।
सूत्रों के अनुसार, एक अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
गांव वालों ने बताया कि अमन यादव माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना से क्षेत्र में गहरा आक्रोश और शोक है।