कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेसियों को संबोधित किया और इस दौरान ऐसा बोल गए जिससे कि वह नए विवादों में फंस सकते हैं।
लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि अखिलेश (यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव) अच्छा लड़का है, लेकिन काम नहीं कर पाया।
राहुल बोले, जब अखिलेश सीएम बने तो युवा थे, वह जो चाहते थे नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, ऐसी सरकार बनाइये जो युवाओं को रोजगार दिला सके, किसानों का ख्याल रख सके।
इसके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा, सपा और बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने किसानों की कर्ज माफी और महंगाई के खिलाफ लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। कहा कि यूपी में नंबर-2 आने के लिए नहीं, कांग्रेस सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी।